मेरी धडकन तुम्हें बुलाती हैं .....
कोई पाता नही तेरा , न कोई खबर है ,
क्यों इतना आज मुझसे तू बेख़बर है ,
तेरे यादों में दिन -रात ये दिल रोती हैं ,
अब आ भी जाओ ,मेरी धड़कन तुम्हें बुलाती हैं ।।
अब मेरी हाल ऐसा है , न जीती हूँ न साँसे रूकती है
कमी तेरी मुझे इस तरह तड़पाती हैं
मेरा दिल हर- पल तुम्हे पुकारती हैं ,
अब आ भी जाओ मेरी धड़कन तुम्हे बुलाती हैं ।।
हरपल उदास रहती हूं, न किसी से बात करती हूँ
तुम्हारे बिना इस जीवन मे ,कही खोई सी रहती हूँ
इस दुनियां के भीड़ में बस तेरी तलाश रहती हैं ,
अब आ भी जाओ मेरी धड़कन तुम्हें बुलाती हैं ।।
न अब जीने के चाहत हैं ,न अब कोई सपना बाकी हैं ,
इस दुनिया मे तेरे अलावा न कोई मेरा सच्चा साथी हैं ,
नही जी पाऊँगी तेरे बिना मेरी जान निकलती जाती हैं ,
अब आ भी जाओ मेरी धड़कन तुम्हे बुलाती हैं।।
तुम थे तो लगती थी ,सबकुछ है पास मेरे,
आज हर सुबह और शाम इंतजार में रहती हूं तेरे ,
फिर से कर दो न मेरे जीवन को परिपूर्ण ,
लौटा दो न सारी खुशियाँ जो दिया करते थे ।
अब आ भी जाओ न मेरी धड़कन तुम्हे बुलाती है ।
Bahut hi sundar ,
ReplyDeletevery Nice
ReplyDeleteThank You Bhai
Delete